लोहरदगा, मार्च 12 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो नंदिनी जलाशय की नहरों में पानी गुरुवार को छोड़ दिया गया। ज्ञात हो कि इसके तीनों नहर लेफ्ट, राइट और मुख्य नहर की मरम्मती व कैनाल ढलाई का कार्य चल रहा था। इसके पूर्ण होने के निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण नहीं हो सका था। इसके चलते किसानों की गरमा फसल प्रभावित हो रही थी। इस संबंध में नौ मार्च को हिन्दुस्तान में प्रमुखता से खबर छपी थी। ठेकेदार ने दो- तीन दिनों में आनन-फानन में कार्य कराकर नहरों में पानी छोड़ दिया। इससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.