आगरा, अगस्त 2 -- जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में सम्राट अशोक अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के जितेन्द्र कल्याण ने बताया कि कमला अरुण इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली व अकादमी की प्रशिक्षु नंदिनी कुमारी और सर्वोदय इंटर कॉलेज की संध्या गुनकर, आदित्य ने स्वर्ण पदक जीतकर मंडलीय कराटे प्रतियोगिता के लिए आगरा की टीम में जगह बनाई। तीनों खिलाड़ी सम्राट अशोक अकादमी में निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। मुकेश कल्याण, अचल सिंह चंद्रवाकर, मनीष विजल, धर्मेन्द्र कल्याण, लोकेश कुमार, राजकुमार तित्तल, विवेक कल्याण, हर्ष कल्याण ने हर्ष व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- कराटा के जनपदीय प्रतियोगिता में पडरौना बना ओवरऑल चैंपियन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...