नैनीताल, सितम्बर 22 -- भवाली, संवाददाता। बारह वर्ष में आयोजित होने वाली हिमालयी कुंभ नंदा देवी बड़ी जात एवं लोकजात यात्रा में भवाली देवी मंदिर कमेटी की उपाध्यक्ष कंचन सुयाल और लोकेश जोशी ने प्रतिभाग किया। भवाली देवी मंदिर से यात्रा शुरू कर उन्होंने मां नंदा देवी की ध्वजा होमकुंड में स्थापित करने का संकल्प लिया।अल्मोड़ा नंदा देवी कमेटी की ध्वजा वेदनी बुग्याल में स्थापित करने के संकल्प के साथ यात्रा सोमेश्वर, ग्वालदम और मुंडोली होते हुए वाण गांव पहुंची, जहां दोनों यात्राओं का मिलन हुआ। इसके बाद पैदल दल वेदनी बुग्याल पहुंचा और ध्वजा स्थापित की। यात्रा पथरनाचनी, रूपकुंड, शिला समुद्र होते हुए बड़ा होमकुंड पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद भवाली की ध्वजा स्थापित की गई। यह भी पढ़ें- Nainital News: भवाली में आज नगर भ्रमण के लिए निकलेगा मां नंदा-सुन...