नंदा देवी राजजात यात्रा से पहले गुड न्यूज, रूपकुंड-बेदनी बुग्याल का सफर होगा आसान
मोहन भट्ट, मई 18 -- Kaam ki Baat: साल 2027 में होने वाली विश्व प्रसिद्ध नंदादेवी राजजात यात्रा से पहले श्रद्धालुओं और ट्रेकर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। रूपकुंड और बेदनी बुग्याल तक पहुंचने वाले कठिन पहाड़ी रास्ते अब पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान बनने जा रहे हैं। बदरीनाथ वन प्रभाग ने नंदादेवी राजजात मार्ग के चार प्रमुख ट्रैक रूटों की मरम्मत और सुधार का काम शुरू करने की तैयारी कर ली है, जिससे हर साल हजारों यात्रियों, ट्रेकर्स और स्थानीय लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बदरीनाथ वन प्रभाग ने कमर कस ली है। यात्रा मार्ग के मुख्य पैदल रास्तों की मरम्मत का काम जल्द शुरू होने जा रहा है, जिससे हर साल यहां आने वाले हजारों ट्रेकर्स और श्रद्धालुओं का सफर काफी आसान हो जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.