नंदा देवी मेले में रोडवेज ने 6.60 लाख कमाए
हल्द्वानी, सितम्बर 22 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नैनीताल में प्रसिद्ध मां नंदा देवी महोत्सव के चलते श्रद्धालुओं और वीकेंड पर पहुंचे पर्यटकों की भारी आवक से उत्तराखंड परिवहन निगम की आय में इजाफा हुआ है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे और काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत ने बताया कि हल्द्वानी डिपो की नौ और काठगोदाम डिपो की 11 बसें लगातार नैनीताल मार्ग पर फेरे लगा रही हैं। रोडवेज के आंकड़ों के मुताबिक, प्रति बस से औसतन करीब 11 हजार रुपये की दैनिक आय हो रही है। इस हिसाब से 20 बसों से निगम को प्रतिदिन 2 लाख 20 हजार रुपये का राजस्व मिल रहा है। तीन दिनों में कुल कमाई का आंकड़ा करीब 6.60 लाख रुपये तक पहुंच गया है। श्रद्धालुओं और सैलानियों का दबाव रहने तक यह विशेष व्यवस्था जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.