चम्पावत, अगस्त 19 -- योगेश जोशी, चम्पावत। टनकपुर के नंदा कॉन्वेंट के सात विद्यार्थियों का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है। प्रबंधक जानकी खर्कवाल ने बताया कि​ ऋषभ धवाल का हॉकी में, ​आर्यन सिंह पुजारी व ​आरोष सिंह का फुटबॉल, ​रितिक सिंह सेन एथलेटिक्स, गिरीश पांडेय बॉक्सिंग, हर्षित अधिकारी व अनुज सिंह महर का वॉलीबॉल में चयन हुआ है। उनकी उपलब्ध पर प्रधानाचार्य ज्योति चंद, समंवयक पुष्पा भट्ट आदि ने खुशी जताई है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...