नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Banda News: बांदा के बहुचर्चित नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे महेंद्र पाल वर्मा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस इससे पहले महिला समेत पांच को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित परिवार धरना-प्रदर्शन कर रहा था। नरैनी के नंदवारा निवासी भइयाराम के चार व छह वर्षीय दो बच्चों के शव 30 सितंबर को घर के पास पानी भरे गड्ढे से पड़े मिले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। भइयाराम की तहरीर पर एक अक्तूबर को नौ लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.