नंदवारा हत्याकांड में दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर
बांदा, अक्टूबर 6 -- बांदा। नरैनी कोतवाली के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में ग्रामीणों द्वारा आरोपियों से मिलीभगत के आरोप लगने पर एसपी पलाश बंसल ने हल्का इंचार्ज दरोगा राजेश कुमार और सिपाही अनुज को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है। नंदवारा गांव मे पूर्व में हुए प्रधानी के चुनाव से गांव में रंजिश चल रही है। जिसके चलते गांव निवासी भइयाराम के दो मासूम बच्चों की बीते 30 सितंबर की हत्या कर गड्ढे में फेंक दिया गया था। इस पहले कुछ माह पहले ही गांव के लोगों से मारपीट हुई थी। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट लगा चुकी है। बीते 30 सितंबर को भइयाराम के दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने हल्का इंचार्ज राजेश कुमार और सिपाही अनुज पर आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.