बस्ती, मई 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजूकेटेड एसो. के जिलाध्यक्ष आलोक ठाकुर के संयोजन में प्रेस क्लब सभागार में नंदवंश के संस्थापक चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद को जयंती पर याद किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. हरिकेश नंदवंशी ने कहा कि महापद्म नंद पूरे भारत पर एकछत्र राज करने वाले महान शासक थे। इस दौरान ठाकुर प्रेमनंदवंशी, इं. रामसहाय वर्मा, प्रभुनाथ शर्मा, डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा, राम प्रवेश, अभिषेक शर्मा, विजय शर्मा, इं. संजय शर्मा, राजेश शर्मा, जामवंत ठाकुर, अनिल शर्मा, अभिनंदन शर्मा आदि ने अपने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...