बेगुसराय, मार्च 12 -- बेगूसराय। बेगूसराय जिला के जदयू पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नंदलाल राय बेगूसराय जनता दल यूनाइटेड का जिला अध्यक्ष बनाये गये हैं। वे वर्तमान में जिला परिषद के सदस्य व अलौली विधानसभा के प्रभारी हैं। वे जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे स्वभाव के सरल हैं। साथ ही, सभी कार्यकर्ताओं को लेकर चलने का स्वभाव है। सभी बड़ों व छोटों को सम्मान देते हैं। संगठन को मजबूत करने की क्षमता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.