मुंगेर, अप्रैल 15 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बिहार कला मंच पटना एवं बफ्टा, मुंगेर के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल में भारत के प्रसिद्ध चित्रकार पद्मविभूषण आचार्य नंदलाल बोस की पुण्य तिथि पर तीन दिवसीय अभिव्यंजना कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री श्याम कुमार शर्मा, एसडीएम राजीव रोशन, नंदलाल बोस के पारिवारिक सदस्य सोमप्रकाश पाल, डा. अजय पांडे, श्याम कुमार साहनी, मनोज कुमार बच्चन, वीरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अभिव्यंजना कार्यक्रम में मुंगेर, भागलपुर, पटना, गया समेत विभिन्न जिले के चित्रकारों ने अपनी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई। जिसे देख लोग काफी अविभूत हुए। वहीं बाफ्टा के कलाकारों ने अपनी नृत्य, गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।मुख्य यह भी पढ़ें- नंदलाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.