चक्रधरपुर, जून 19 -- बंदगांव, । भारतीय जनता पार्टी कराईकेला मंडल के अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला नेतृत्व की सहमति से कराईकेला मंडल की नई कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा की है। घोषित कार्यसमिति में अध्यक्ष पद पर सुशांत कुमार मंडल को जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में चतुर्भुज महतो, केदार बानरा, मांचेश्वर त्रिपाठी एवं कुंती मिश्रा को मनोनीत किया गया है। महामंत्री पद पर नंदलाल बानरा एवं दीपक महतो को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री के रूप में बुधराम सरदार, जितेन्द्र सांडिल, अभिमन्यु बारीक एवं ललिता देवी को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर निशिकांत त्रिपाठी तथा मंडल मीडिया प्रभारी के रूप में नितेश कुमार मंडल को नियुक्त किया गया है। मंडल कार्यसमिति सदस्य रूपेश त्रिपाठी...