कानपुर, मई 3 -- कानपुर दक्षिण। नंदलाल चौराहे पर शनिवार को सीवर का चैंबर उफनाने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। दुर्गंध और गंदे पानी से लोग हलकान हो गए। भाजपा नेता प्रकाश वीर आर्य ने बताया कि जलकल विभाग की लापरवाही के चलते करीब 200 घरों के सीवर का पानी बरसाती नाले में बहता है। इसके चलते बिना बारिश के ही नाला ओवरफ्लो हो जाता है। गंदा, बदबूदार पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- जानकीपुरम विस्तार:नाले व नालियों की सफाई नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.