भागलपुर, फरवरी 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव पावर सब स्टेशन के नंदलालपुर वन, नंदलालपुर टू और एकचारी टू फीडर की बिजली आपूर्ति शनिवार को छह घंटे तक बाधित रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ दीपक चौधरी ने बताया कि संबंधित फीडरों के अंतर्गत आने वाली लाइनों के नीचे पेड़ों की कटाई-छंटाई कार्य के कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...