नंदन सिंह का चौथे दिन भी भूख हड़ताल जारी
बागेश्वर, अप्रैल 9 -- कपकोट। शामा से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन तेज हो गया है। नंदन सिंह की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद ग्रामीण आंदोलन में डटे हुए हैं। पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों का साथ दिया। ग्रामीणों ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले भूपेंद्र कोरंगा भूख हड़ताल पर बैठे थे, जिन्हें तीन दिन बाद प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दो दिन तक मंजू कोरंगा अनशन पर रहीं और फिर नंदन सिंह ने भूख हड़ताल शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.