देवघर, अप्रैल 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के बरमसिया रोड अंतर्गत नंदन पहाड़ के समीप शुक्रवार को एक घर में 20 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई व सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पंचनामा तैयार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक का शव घर के अंदर पंखे के सहारे लटका मिला। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका था। पुलिस मामले को आत्महत्या और संभावित कारणों के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजन बाहर रहते हैं, जिस कारण प्रारंभिक पूछताछ में विशेष जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। खबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.