नंदन पहाड़ इलाके में फायरिंग की सूचना, हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
देवघर, जून 10 -- देवघर। प्रतिनिधि नगर के नंदन पहाड़ इलाके में कथित फायरिंग की सूचना मिलने के बाद देर शाम क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से फायरिंग की घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा है। घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर लौट गए। यह भी पढ़ें- केरेडारी में चंद्रगुप्त खनन क्षेत्र में फायरिंग, दहशत में कर्मी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जांच-पड़ताल की तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.