देवघर, जनवरी 13 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना की पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ व सिंघवा इलाके में छापेमारी की। लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को किसी प्रकार की सफलता हाथ नहीं लग पाई । यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। सूचना के सत्यापन के बाद नगर थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नंदन पहाड़ व सिंघवा इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों मोहल्ले के कई युवकों से मामले के बारे में जानकारी प्राप्त किया । लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग पाई । पुलिस के अनुसार मामले की जांच किया जा रहा है। कई ठिकानों के बारे में जानकारी पुलिस को मिली है। साथ ही नशीला पदार्थ खरीद-बिक्री करने वाले के बारे में जानकारी मिला है। पुलिस उसका सत्यापन कर गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.