बक्सर, जनवरी 31 -- पेज-05 के लिए फोटो-27, कैप्सन :- शनिवार को विजेता टीम को ट्राफी देते डुमरांव विधायक राहुल सिंह बक्सर। सिमरी प्रखंड अंतर्गत बलिहार गांव स्थित खेल मैदान में शनिवार को बलिहार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में दहिवर व नंदन गांव की टीमों के बीच क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें दहिवर ने जीत हासिल कर कप पर कब्जा जमाया। इसी के साथ 30 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दौरान खेल प्रेमियों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। इस मैच में बतौर मुख्य अतिथि डुमरांव विधायक राहुल सिंह उपस्थित रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए नंदन टीम ने निर्धारित ओवरों में 111 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दहिवर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.