नंदनी ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता
गाज़ियाबाद, अगस्त 2 -- गाजियाबाद, वंदना। सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नंदनी ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। देहरादून में सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें नंदनी चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम की कोच ज्योति नागर ने बताया कि नंदनी ने 48-50 किलोग्राम भारवर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को चित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि वह रोज स्टेडियम में कई घंटे बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लेती है। इससे पहले भी वह कई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सीबीएसई क्लस्टर बॉक्सिंग में खुशबू को गोल्ड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.