हरिद्वार, जुलाई 23 -- हरिद्वार की बिटिया नंदनी राणा का चयन सीबीएसई की नेशनल चैंपियनशिप में हुआ है। नंदनी राष्ट्रीय स्तर पर आर्चरी प्रतियोगिता में शिरकत करेगी। उत्तराखंड के कोटद्वार में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026 की आयु वर्ग 17 वर्ष श्रेणी में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नंदनी को नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित किया गया है। कोटद्वार में 20 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित आर्चरी चैंपियनशिप 2026 में प्रदेश भर के प्रतिभागियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता में युवा तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान हरिद्वार की नंदिनी राणा ने विशेष उपलब्धि हासिल कर हरिद्वार का गौरव बढ़ाया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीपीएस दौलतपुर की छात्रा अंशुल ने जीता कांस्य पदक नंदिनी राणा ने अंडर-17 व...