नंदनी नहर का मरम्मत कार्य अधूरा, नहीं हो सकेगी गरमा फसल की सिंचाई
लोहरदगा, मार्च 9 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड के नंदनी जलाशय से निकलने वाली तीनों नहर की मरम्मत की धीमी रफ्तार ने क्षेत्र के हजारों किसानों की आशाएं मुरझा रही हैं। मुख्य, लेफ्ट, राइट का मरम्मती व कैनाल पक्कीकरण हो रही है। यह कार्य 2024 में शुरु हुई थी, और इसे 28 फरवरी 2026 तक पूर्ण करना था। पर अभी तक जलाशय के तीनों नहरों का काम बाकी है। क्षेत्र के किसानों को उम्मीद थी कि इस वर्ष गरमा फसल की सिंचाई नहर से होगी, जब से नहर मरम्मती का कार्य चल रहा है, उस समय से नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। जनवरी 2024 से ही नहरें सूखी हैं। तब से किसानों के रबी और गरमा फसल प्रभावित हो रहे हैं। जलाशय में लबालब पानी भरे होने के बावजूद किसानों को लाभ नहीं मिल सकेगा।ज्ञात हो कि नहर का मरम्मती व कैनाल ढलाई का कार्य लार्ड्स इंफ़्रा प्राइवेट लिमिटेड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.