लोहरदगा, जून 1 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के नंदनी डैम के संपर्क सड़क का मिट्टी कटाव के कारण खाई बने पीसीसी सड़क का रविवार को विधायक प्रतिनिधि मिट्ठू उरांव और जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी ने स्थल निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- पुरूलिया रोड़ - पथ निर्माण विभाग कार्यालय के उखड़ रहा सड़कसड़क की जर्जर स्थिति दोनों नेताओं ने सड़क की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए उपायुक्त से बात कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का बात की। भंडरा से नंदनी जलाशय जाने के पीसीसी सड़क का एक बड़ा हिस्सा मिट्टी कटाव के कारण पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। सड़क का आधे से ज्यादा भाग कटकर गहरी खाई में तब्दील हो चुका है। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही कभी भी यह बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। यह सड़क कैरो नगजूआ सहित दर्जनों गांव को भंडरा से जोड़ती है। इसके ...