शामली, नवम्बर 23 -- पशुपालन विभाग ने क्षेत्र के अग्रणी गौ-पालक रणवीर सिंह जसाला के नंदनी गौ सदन को मॉडल फार्म बनाने का निर्णय लिया है। शनिवार को अपर निदेशक सहारनपुर मंडल डॉ. सुनील कुमार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज कुमार अपनी पूरी टीम के साथ गौशाला पहुंचे और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। क्षेत्र के गांव जसाला स्थित नंदनी गौ सदन में शनिवार को पशुपालन विभाग के उच्च अधिकारियों का दौरा हुआ। अपर निदेशक सहारनपुर मंडल डॉ. सुनील कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी शामली डॉ. अनुज कुमार तथा उनकी टीम ने गौशाला की स्वच्छता, पोषण प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन व्यवस्था, उत्तम नस्ल की देशी गायों के संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्वच्छ वातावरण, समयबद्ध दाना-पानी, नियमित टीकाकरण और आधुनिक शेड व्यवस्था देखकर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.