सहारनपुर, मई 14 -- देवबंद। सीबीएसई बोर्ड द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 12 के परीक्षाफल में देवबंद के दून वैली पब्लिक स्कूल की छात्रा नंदनी कुशवाह ने जनपद में 98.8 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। हालांकि घोषित परीक्षा परिणाम देख क्षेत्र के छात्रों के चेहरे भी खिल उठे। स्कूल प्रबंधतंत्र ने विद्यार्थियों की सफलता को उनके परिश्रम, अनुशासन एवं अध्यापकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम बताया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई: परीक्षा परिणाम में चमके जिलेभर के स्कूल, मेधावियों के खिले चेहरेदून वैली पब्लिक स्कूल की उपलब्धियाँ दून वैली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बताया कि छात्रा नंदिनी कुश्वाह ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ विद्यालय टॉप किया है बल्कि जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल और नगर का नाम रोशन किया। बताया कि विद्याल...