छपरा, अप्रैल 24 -- तरैया। थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव स्थित नट बस्ती में गुरुवार की देर रात चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई, जिससे मंटू नट का झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में कपड़ा, अनाज, बर्तन सहित हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा अंचल कार्यालय को आवेदन देकर सहायता की मांग की गई है। इस भीषण गर्मी में परिवार बेघर हो गया है। भूमि विवाद में मारपीट, 9 लोग गंभीर रूप से घायल तरैया। थाना क्षेत्र के भटगाई गांव में गुरुवार देर रात भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- शिशु रोग विशेषज्ञ के अभाव में मरीजों को परेशानी घायलों में विनय कुमार राय, संजय कुमार राय, राजू कुमार राय, चूल्हाई राय, उमेश राय, सरस्वती देवी, गुड्डू राय, शिवकुमारी देवी व रूपेश कुमार शामि...