प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। कालिंदीपुरम स्थित 120 फीट सब स्टेशन से जुड़े नंदगांव फीडर की बिजली आपूर्ति गुरुवार को घंटों बाधित रहने से क्षेत्र में भारी परेशानी रही। सुबह करीब 11 बजे सप्लाई बंद की गई, जो दोपहर 2 बजे बहाल हुई, लेकिन केवल दो फेज में ही बिजली दी गई। उपभोक्ताओं के बार-बार पूछने पर विभागीय कर्मचारियों ने हर बार "एक घंटे में आपूर्ति शुरू होने" का आश्वासन दिया, जो गलत साबित हुआ। बिजली कटौती से मौसम विहार, सुगम विहार, सरस-सरल विहार, सैनिक कॉलोनी, झुग्गी-झोपड़ी, आनंदीपुर, नंदगांव कॉलोनी और जागृति विहार के लोग परेशान रहे। अधीक्षण अभियंता के हस्तक्षेप के बाद ही कुछ सुधार हुआ। देर रात तक बिजली आपूर्ती बाधित होने से लोगों को पानी की भी समस्या झेलनी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.