मथुरा, फरवरी 26 -- बरसाने की लठामार होली के बाद गुरुवार को राधारानी के गांव रावल और नंदबाबा के गांव नंदगांव में लठामार होली की धूम मचेगी। दोनों ही गांवों को लठामार होली को लेकर भारी उल्लास है। खासकर गांव रावल की हुरियारिनें पूरी तैयारी में हैं। बरसाने की लठामार होली के प्रतिरूप में गुरुवार को नंदगांव में लठामार होली खेली जाएगी, जिसके लिए नंदगांव में भव्य तैयारी की गयी हैं। उधर, बरसाने की हुरियारे भी जोर-शोर से नंदगांव जाने की तैयारी में हैं। मान्यता है कि द्वापर में कृष्ण गोपियों से हारकर व गोपियों फगुआ दिए बिना नंदगांव चले जाते हैं, उसका उलाहना देने गोपियां नंदगांव जाएंगी, वहां कृष्ण से होली खेलने का नेग मांगेंगी। कृष्ण नेग देने में आना कानी करते हैं तो गोपियां कल खेल आये बरसाने आज होय तेरे द्वारे, दर्शन दे निकस आटा में ते, कहें छिपा रखो...