बक्सर, अगस्त 12 -- बक्सर। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के बिहार प्रदेश संगठन का महामंत्री नंदकुमार तिवारी को बनाया गया है। परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) विनय शर्मा ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष नवीन झा के परामर्श पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मनोनयन की घोषणा के साथ ही संगठन से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। परिषद की ओर से जारी मनोनयन संबंधित संदेश में विश्वास व्यक्त किया गया है कि नंदकुमार तिवारी संगठन के प्रति सक्रिय निष्ठा, समर्पण व लगनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय परशुराम परिषद की नीतियों, कार्यक्रमों व विचारधारा को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। (बक्सर से नवीन पाठक)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...