मोतिहारी, जनवरी 23 -- अरेराज। बाबा सोमेश्वर नाथ धाम अरेराज में पांच दिवसीय बसंत पंचमी मेले के चौथे दिन गुरुवार को प्रयागराज, रामरेखाघाट, पहलेजा, हरिद्वार, त्रिवेणी सहित विभिन्न संगम घाट से जलबोझी कर पहुंचे कांवरियों की भीड़ गुरुवार को जलाभिषेक करने के लिए उमड़ पड़ी। वसंत पंचमी मेले के चौथे दिन गुरुवार को दिनभर संपूर्ण मेला क्षेत्र एवं बाबा का दरबार हर हर महादेव के उद्घोष से गुंजित होता रहा । नेपाल, यूपी सहित बिहार के विभिन्न जिलों से आए कांवरियों को विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर खुले आसमान के नीचे अधोवस्त्र धारण किए रात बीता कर अपने संकल्प साधना को पूरा करते देखे जा रहे हैं। वीरगंज नेपाल से आए सुधीर बम, हरसिद्धि से पधारे सजावल बम, एवं प्रयागराज से जल बोझी कर तीर्थ स्थल अरेराज पहुंचे श्रीकांत बम ने बताया कि इस पांच दिवसीय कांवर यात्रा के क्र...