कानपुर, अगस्त 23 -- चकेरी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के चंदा चोरी के मामले में बयान के बाद रामादेवी चौराहे पर कांग्रेसी व भाजपा कार्यकर्ताओं मे हुई झड़प को लेकर धर्मराज सिंह चौहान आगामी पांच सितंबर से नंगे पैर भ्रमण कर जनता से मिल भाजपा सरकार की खामियां बतायेंगे। साथ ही रात में मंदिरों में प्रवास करेंगे। ये घोषणा कांग्रेसी नेता धर्मराज सिंह चौहान ने एक प्रेसवार्ता में की। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के चंदा चोरी पर दिए गए बयान को लेकर लेागों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि महाना समर्थकों ने जिस प्रकार से सत्ता का दुरुपयोग कर उनके प्रदर्शन करने के दौरान थाने बैठाया, वह भी निंदनीय है। यह भी पढ़ें- बजता रहा राष्ट्रगान और चल दिए यूपी के विधानसभा स्पीकर सतीश महाना, वीडियो वायरल इसके बाद भी वे पदयात्रा कर अयोध्या जाने के लिए नि...