नंगे पांव ताई को बचाने दौड़ गया था विवेक
शाहजहांपुर, मई 15 -- खुदागंज। हसनापुर गांव में शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। घर में मोटर चलाने के दौरान उतरे करंट की चपेट में आकर ताई और भतीजे की मौत हो गई। हादसे का सबसे भावुक पहलू यह रहा कि विवेक अपनी बड़ी मां रन्नादेवी को बचाने के लिए नंगे पांव दौड़ पड़ा और खुद भी करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों के मुताबिक रन्नादेवी घर में बाल्टी में पानी भरने के लिए मोटर चलाने गई थीं। जैसे ही उन्होंने पाइप पकड़कर बाल्टी में डालने का प्रयास किया, मोटर में उतरे करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वह छटपटाने लगीं और बचाने के लिए आवाज लगाने लगीं। इसी दौरान पास में मौजूद उनका भतीजा विवेक दौड़कर मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि विवेक उस समय नंगे पांव था। बड़ी मां को तड़पता देख उसने बिना कुछ सोचे उन्हें छुड़ाने की कोशिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.