नंगी तलवार ले दूरंतो के सामने कूदा निहंग सिख
झांसी, अगस्त 29 -- झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी पर बीती देर रात खूब हंगामा बरपा। सफर में किसी से विवाद में निहंग सिख नंगी तलवार लेकर प्लेटफार्म पर रुक रही दूरंतो एक्सप्रेस के इंजन के आगे पटरी पर कूद गया। चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और उसे हटने का इशारा किया, लेकिन वह तलवार लहराकर दूरी बनाने की चेतावनी देता रहा। काफी मशक्कत के बाद मुसाफिर दो सिखों ने समझाकर मामला शांत कराया। तब कहीं जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी योगेश राणा ने बताया कि ट्रेन नंबर 12286 डाउन दूरंतो एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से चलकर सिकंदराबाद जा रही थी। शुक्रवार की देर रात जैसे ही ट्रेन झांसी के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचकर रुकने लगी। तभी इसमें सवार निहंग सिख म्यान से तलवार निकालकर इंजन के सामने पटरी पर कूद गया। जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.