नंगला कबीर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत
मुजफ्फर नगर, जून 3 -- सिखेड़ा/जानसठ गांव नंगला कबीर में रात्रि के समय आम के बाग के ठेकेदार ने बाग में बैठे हुए तेंदुए को देखा। इसके अलावा ग्रामीणों ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तेंदुए की तस्वीरें देखी। जंगल में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जंगल में तेंदुए की तलाश की। टीम को तेंदुए के जंगल में पदचिह्न भी मिले हैं। गांव बिहारी निवासी हाशिम ने गांव नंगला कबीर में आम का बाग ठेके पर ले रखा है। हाशिम ने सोमवार की रात्रि को बाग में बैटरी की टॉर्च मारने पर तेंदुए को बैठे हुए देखा। सोमवार की रात में गांव नंगला कबीर निवासी किसान धीरेंद्र पुत्र नैनसिंह का कुत्ता भौंक रहा था। उसने मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो, कैमरों में तेंदुए की तस्वीरें दिखाई दी। मंगलवार की सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.