मेरठ, अप्रैल 22 -- गढ़ रोड स्थित भटीपुरा में हनी क्रिकेट ग्राउंड पर लाला श्रीराम जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। यह मैच नंगलामल शुगर कॉम्प्लेक्स (टेक्निकल) और नंगलामल शुगर कॉम्प्लेक्स (कैन) के बीच खेला गया, जिसमें टेक्निकल टीम ने 88 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि यूनिट हेड वी.आई.डी. शर्मा ने हरजीत को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया। हनी काजला, एल.डी. शर्मा (कैन हेड), नितेंद्र पुनिया (एचआर हेड), रोहित कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, विवेक कुमार (कैन डिपार्टमेंट), हर्षित (एचआर) सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...