झांसी, जून 3 -- झांसी। कटेरा थाना क्षेत्र के गांव पठगुंवा में अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई ट्रैक्टरों से नदी से बालू निकाली जा रही है। जिससे उसकी सुंदरता छिन गई है। नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है। वहीं सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि यहां लंबे समय से खनन जारी है। लेकिन, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि कई बार शिकायतें की गई। ग्रामीणों के अनुसार दिन-रात ट्रैक्टरों से बालू का परिवहन किया जा रहा है। अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ राजस्व की भी हानि हो रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। मामले में मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी श्वेता साहू ने बताया कि कटेरा पुलिस व खनिज विभाग के साथ संयुक्त रूप से बालू माफियाओ पर जांच के बाद बड़ी कार्...