भदोही, मार्च 1 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज समेत ग्रामीण अंचलों में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी धड़ल्ले से चल रहा है। होटलों-ढाबों पर भी रसोई गैस का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। लेकिन विडंबना ही है कि विभागीय स्तर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गोपीगंज कस्बे में कभी भी छापामारी नही हुई है। नगर के भीड़भाड़ वाले रिहायशी मकानों में कालाबाजारियों ने अपने गोदाम बना रखे हैं, जो की आमजन जीवन के लिए घातक साबित हो सकता है। खुलेआम गैस, स्टोब, रेगुलेटर, पाईप की दुकानो में मुख्य काम गैस की कालाबाजारी का है। एक एक गोदाम में सैकड़ों सिलेंडर हमेशा मौजूद रहते हैं। गैस की कालाबाजारी में वितरक भी मिले रहते हैं। आपूर्ति विभाग द्वारा जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। नगर में अवैध रूप से सिलेंडर में भारी मात्रा में गैस सिले...