आजमगढ़, नवम्बर 6 -- सगड़ी। तहसील क्षेत्र के किसान धड़ल्ले से खेतों में पराली को जला रहे हैं। एसडीएम की सख्ती के बाद भी किसान नहीं मान रहे हैं। तहसील क्षेत्र में एसडीएम ने दो दिन पूर्व ही एक किसान पर ढाई हजार का जुर्माना लगाया था। खेत में पराल न जाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों का दावा है कि खेत में पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। एनजीटी और कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद प्रशासन पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। बुधवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजानशहीद के आस-पास खेते में किसानों ने पराली जलायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.