अमरोहा, जून 21 -- अमरोहा। नगर पालिका के सर्वे में शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 44 मकान जीर्ण शीर्ण हालत में मिले हैं। पालिका प्रशासन ने गिराऊ हालत के इन मकानों से हादसे की आशंका को देखते हुए सीजन की बारिश से पहले मकानों को खाली करते हुए गिराने के लिए भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका अधिनियम 1916 के तहत मोहल्लों में खंडहरनुमा गिराऊ हालत के मकानों का सर्वे कगया गया। जीर्ण शीर्ण हालत के मकानों से मोहर्रम के जुलूस मार्गो और बारिश के दौरान हादसों की आशंका के मद्देनजर मकानों को ध्वस्त किया जाना जरूरी है। यह भी पढ़ें- ध्वस्त होंगे गिराऊ हालत के 44 मकान, नोटिस जारी जर्जर हालत के सभी 44 भवन स्वामियों को इन मकानों को खाली करते हुए खुद ही गिराने को लेकर नोटिस जारी किए हैं। तय अवधि में मकानों को ध्वस्त न कराए ...