ध्वस्त हुए अनुमान, बिजली खपत 693 मियू पार
सोनभद्र, जून 26 -- अनपरा,संवाददाता। प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी में कटौती मुक्त 24 घंटे बिजली आपूर्ति की यूपी पावर कारपोरेशन की कोशिशों का झटका लगा है। भीषण गर्मी ने बिजली खपत के तमाम अनुमान ध्वस्त कर दिये है। कूलर-एसी के इस्तेमाल में इजाफे से प्रदेश में पहली बार गुरुवार को बिजली की मांग 705 मियू की भी पार चली गयी। घाटमपुर-पारीछा की 03 इकाइयां बंद होने के बावजूद प्रदेश की अनपरा-ओबरा समेत कुल 51 इकाइयों से पूर्ण क्षमता से बिजली मिलने के बाद भी इस मांग को पूरा करने में सिस्टम कंट्रोल के पसीने छूट गये। एनर्जी एक्सचेंज से लगभग 3248 मेगावाट बिजली खरीदी फिर भी 12 मिलियन यूनिट की आपात कटौती कर हालात सम्भालें गये। यूपीएसएलडीसी सूत्रों के मुताबिक इस दौरान अभी तक की सर्वाधिक 693.5 मियू बिजली आपूर्ति कर उपभोक्ताओं को काफी राहत दी गयी। बीते सात मई को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.