चित्रकूट, अप्रैल 6 -- बरगढ़। कस्बे से गाहुर होते हुए एमपी के डभौरा को जोड़ने वाली सड़क पैदल भी चलने लायक नहीं है। सड़क में इस कदर गड्ढे हो गए हैं कि बारिश के दौरान तालाब नजर आने लगती है। करीब एक दशक से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग ग्रामीण लगातार करते चले आ रहे है। कोई सुनवाई न होने पर गाहुर में ग्रामीणों ने सोमवार से क्रमिक अनशन शुरु कर दिया है। गाहुर निवासी समाजसेवी साकेत बिहारी शुक्ला की अगुवाई में सोमवार को ग्रामीण क्रमिक अनशन पर बैठ गए। उनका कहना है कि करीब एक दशक से सड़क पूरी तरह खराब है। करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन इसी मार्ग से होता है। आए दिन हादसे भी हो रहे है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, फिर भी किसी ने सुनवाई नहीं की है। बरसात के समय सर्वाधिक आवागमन में दिक्कतें होती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.