गंगापार, मई 10 -- क्षेत्र के उरुवा ग्राम पंचायत मुस्लिम बस्ती को जाने वाली सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जिसके चलते बस्ती के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। बस्ती के महताब अहमद, फैसल अहमद, इश्तियाक अहमद, मुकद्दर आदि ने बताया कि सन 2000 में बस्ती के मुख्य सड़क का निर्माण जिला पंचायत निधि से हुआ था। दो साल बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया। मौजूदा समय में सड़क पूरी तरह से उधड़ कर उबड़-खाबड़ और बड़े गढ्डों में तब्दील हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की दयनीय स्थिति के कारण बस्ती तक स्कूल वैन नहीं पहुंचती है। बच्चों को स्कूल जाने में समस्याएं होती हैं। एंबुलेंस व अन्य वाहन को पहुंचने में कठिनाइयां होती हैं। बताया कि समस्या के बाबत लोक निर्माण सहित अन्य जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.