ध्वस्त पड़े मलबे से उठ रही सड़ांध, धरने पर बैठे कांग्रेसी
हमीरपुर, मई 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना ललपुरा के मोराकांदर परसनी गांव में बेतवा नदी में निर्माणाधीन पुल के ढहने के बाद से अभी तक मलबे को उठाने का काम शुरू नहीं हो सका है। शनिवार को घटना स्थल पर पहुंचे कांग्रेसियों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाया। उन्होंने ध्वस्त पड़े पिलर के मैटेरियल को घटिया बताते हुए कहा कि जिस मसाले से पिलर खड़े किए गए हैं उसमें आधा-पौना साइज की गिट्टी की जगह जीरा (महीन गिट्टी) का प्रयोग किया गया है, जिसकी वजह से उसने सरिया को नहीं पकड़ा। मलबे के ढेर से उठ रही सड़ांध पर सशंकित कांग्रेसियों ने कुछ और शवों के फंसे होने का अंदेशा जताते हुए सांकेतिक धरना दिया। हलांकि बाद में अधिकारियों से फोन पर हुई वार्ता के बाद कांग्रेसी मौके से उठे। उधर, राज्य सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर दिलीप कुमार का कहना है कि ठे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.