ध्वस्त पुलिया की मरम्मत, वाहनों का परिचालन शुरू
भागलपुर, जून 24 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। श्मशान घाट रोड स्थित ध्वस्त पुलिया की मरम्मत मालवाहक जहाज संचालकों द्वारा तत्काल करा दी गई है, जिसके बाद इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है। जानकारी देते हुए प्रदीप कुमार सिंह उर्फ पप्पू मंडल ने बताया कि पुलिया को मजबूत बनाने के लिए नीचे लोहे के चैनल लगाए गए हैं तथा ऊपर मोटी चादर बिछाकर संरचना तैयार की गई है। साथ ही पुलिया के नीचे से जलनिकासी की भी समुचित व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि ओवरलोडेड भारी वाहनों के दबाव के कारण यह पुलिया क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गई थी। पुलिया टूटने से श्मशान घाट क्षेत्र में दर्जनों ट्रक, हाईवा और अन्य वाहन फंस गए थे, जिससे माल परिवहन प्रभावित हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.