सहरसा, जून 27 -- सोनवर्षा राज। प्रखंड क्षेत्र की बिराटपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में एक माह पूर्व आई तेज आंधी में जलमीनार पर लगी पानी टंकी ध्वस्त होने के बाद करीब 100 परिवारों के समक्ष पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण दिनेश भगत, देव नारायण ठाकुर, योगेंद्र पंडित, नागेंद्र राम, संतोष ठाकुर, राजेश ठाकुर, बेचन कुमार, कैलाश ठाकुर, संजीत कुमार, संजय कुमार और रमेश ठाकुर ने बताया कि सरकार की हर घर नल का जल योजना का लाभ पिछले एक माह से नहीं मिल रहा है। इसके कारण लोगों को पुराने जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...