ध्वस्तीकरण से प्रभावित परिवारों का तत्काल पुनर्वास हो : उज्जवल
प्रयागराज, जुलाई 15 -- सांसद उज्जवल रमण सिंह ने टीसीआई गेट, महेवा में सड़क चौड़ीकरण के दौरान करीब 50 वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों के मकानों को ध्वस्त किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद ने ध्वस्तीकरण रुकवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई नहीं रोकी गई। उनका आरोप है कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं के वाहनों के टीसीआई मोड़ से आवागमन में होने वाली असुविधा को आधार बनाकर प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गरीबों के घरों पर बुल्डोजर चलाया। सांसद उज्जवल रमण सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ध्वस्तीकरण से प्रभावित सभी परिवारों का तत्काल पुनर्वास कराया जाए और उन्हें उचित वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.