फिरोजाबाद, मार्च 9 -- सदर तहसील क्षेत्र के विजयपुरा नगला भावसिंह में उस समय स्थिति बदल गई जब प्रशासनिक टीम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। कोर्ट का स्टे आर्डर दिखाने पर जेसीबी के कदम रुक गए और प्रशासनिक टीम को लौटना पड़ा। सोमवार को दोपहर में एसडीएम सदर, सीओ सदर, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी जेसीबी मशीन के साथ नगला भाव सिंह स्थित कार्यवाही के लिए चिन्हित स्थल पर पहुंच गए। मकान पर जेसीबी चलाने की तैयारी थी। इसी दौरान मकान मालिक राष्ट्रप्रकाश धनगर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आगरा मंडल आयुक्त न्यायालय से प्राप्त स्टे ऑर्डर अधिकारियों को दिखाया। स्टे ऑर्डर देखने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई तत्काल रोक दी।इसके बाद प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में मकान मालिक का कहना है कि उसके पीछे खेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.