रांची, मार्च 2 -- रांची, संवाददाता। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका (आम) निर्वाचन को शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर अधिकारियों को बधाई दी गई। डीसी ने मार्च क्लोजिंग को देखते हुए सभी विभागों को फर्जी निकासी पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी अनियमितता पर रोक लगाने का निर्देश दिया। आगामी विधानसभा सत्र तथा होली, ईद, सरहुल व रामनवमी के मद्देनजर विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने पर जोर देते हुए थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कराने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.