बलरामपुर, फरवरी 25 -- तुलसीपुर, संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा तेज ध्वनि में डीजे बजाने को लेकर जारी सख्त निर्देशों का जमीनी स्तर पर असर नजर नहीं आ रहा है। जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए समय सीमा व डेसिबल स्तर तय किए हैं। रात्रि 10 बजे के बाद तेज ध्वनि पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश भी जारी किए गए हैं, बावजूद इसके क्षेत्र में खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है। तुलसीपुर कस्बे तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों में शादी समारोहों के दौरान देर रात तक हाई वॉल्यूम डीजे बजाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर धार्मिक और अश्लील गीतों का मिश्रण कर माहौल को और अधिक उत्तेजित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से डीजे संचालकों के हौसले ...