भागलपुर, मार्च 27 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चंपानदी घाट पर अवस्थित बाबा बमभोकड़ानाथ शक्ति मंदिर में ध्वज स्थापना को लेकर गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा में दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण से हुई और बैरिया दियारा के तीन मुहाने गंगा नदी से गंगा जल भरकर वापस मंदिर प्रांगण पहुंचीं। शुक्रवार को रामनवमी के उपलक्ष्य पर ध्वज स्थापना के बाद दो बजे से 24 घंटे के लिए अखंड राम धुनी अष्टयाम की शुरुआत की जाएगी जो शनिवार को दोपहर में समाप्त होगी। उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, कोषाध्यक्ष अजय यादव, राकेश बिहारी, लालू, कृष्णानंद, भीम यादव, अजय बाबा, किशन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से कलश शोभा यात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.